बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में दो भाईयों ने बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरंगाबाद में दो भाईयों ने बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां के निगीडीह गांव में दो भाइयों ने अपने बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को नहर में फेंक दिया। 

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की तफ्तीश कर पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खान ने इसकी जानकारी दी है।

एसडीपीओ ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह 7 बजे यह सूचना प्राप्त हुई थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के लोहसी टोले मुर्गी बीघा के पास उत्तर कोयल नहर के उत्तरी चाट पर एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदनपुर घटनास्थल पर पहुंचे और एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया। जिसकी उम्र 32 साल थी। 

लाश को देखने पर प्रथम दृष्टिया पुलिस को हत्या का मामला ही लग रहा था। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया। थानाध्यक्ष ने पहचान के लिए प्रचार प्रसार भी कराया था।     

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News