AURANGABAD: औरंगाबाद में चोरी की घटनाओं से परेशान महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दे दी है। महिलाओं ने कहा है कि अगर 15 दिन के अंदर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं किया तो फिर हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
दरअसल, शहरी इलाके में दिन ब दिन बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ महिलाओं ने अब मोर्चा खोल दिया है। पुलिस प्रशासन को 15 दिनों के भीतर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के साथ- साथ चोरी के सभी मामलों का उद्भेदन करने की चेतावनी दी है। अन्यथा महिलाओं ने सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है।
महिलाओं का कहना है कि मोहल्लें में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अगर 15 दिन के अंदर चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं हुआ तो घर की चूल्हा चौकी छोड़ कर सब महिलाएं सड़क पर उतर जाएंगी। और पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगी। मामले को लेकर महिलाओं ने शहर के न्यू एरिया के वार्ड नम्बर पांच में सेवानिवृत दारोगा राम कुमार सिंह के आवास पर प्रेसवार्ता कर मीडिया से अपनी समस्या साझा किया। इस दौरान अधिकतर महिलाएं वहीं थी, जिनके घर में चोरी हो चुकी थी और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है।
महिलाओं ने बताया कि इस मामले को लेकर उनके पतियों द्वारा पुलिस प्रशासन की खूब जी हुजुरी की गई, लेकिन कारवाई जीरो रही। उल्टा पुलिस यह कहती है कि घर में इतना सामान क्यों रखते हैं। महिलाओं ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाया है कि पुलिस आकर उनकी सामग्रियों ले ले सभी महिलाएं अपनी सामग्रियों को लिखित रूप में पुलिस थाने में रखना चाहती है। महिलाओं ने कहा कि पुलिस के द्वारा कहे गए इस बात से सभी आहत हैं। कल की तारीख में अगर बेटियों के साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस यही कहेगी कि बेटी पैदा क्यों किए।