बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बांका में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BANKA : बांका जिला के बेलहर थाना अंतर्गत बांका बेलहर मुख्य मार्ग पर कुंजलागढ़ी मोड़ पर डोढो नदी में बस पलट गयी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। जबकि बस पलटने की इस घटना में 10 लोग जख्मी हो गए है। 


हालाँकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की बस बांका से जमुई जा रही थी। इसी दौरान कुंजलागढ़ी मोड़ के पास स्टीयरिंग फेल हो जाने से बस नदी में पलट गई। जिससे उस पर सवार करीब 10 लोग जख्मी हो गए। 

जिसमें पांच लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। जबकि हल्के रूप से जख्मी होने वाले यात्री इधर उधर इलाज के लिए चले गए। हालाँकि पुलिस अब बस को नदी से निकालने के प्रयास में लगी है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News