बांका में मां ने ममता को किया शर्मसार, दो बच्चे के साथ कुएं में कूदकर की ख़ुदकुशी

BANKA : बांका थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में एक महिला ने अपने दाे बच्चाें के साथ कुंआ में कूद कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी ग्रामीणाें ने पुलिस काे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही सदर अस्पताल में शव का पाेस्टमार्टम कर परिजनाें काे साैंप दिया गया। 


इस घटना के सम्बन्ध में डाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि लीलावरण गांव निवासी नागेश्वर यादव की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी मंद्बुद्दी थी। वह अपने घर में अपने दाे बच्चे सुमन व सुनीता के साथ रहती थी। जबकि महिला के पति काेलकाता मे रहकर मजदूरी करता है। 

Nsmch

देर रात में महिला खाना खाने के बाद गांव के खेत के कुंआ में अपने दाेनाें बच्चाें काे पहले फेंका। उसके बाद महिला भी कुंआ में कूद गई। जिससे तीनाें की माैत हाे गई। वही मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया। 

हालांकि तीनाें का हाेँठ काला हाे गया और मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसा प्रतीत हाे रहा था कि महिला ने पहले अपने दाेनाें बच्चाें के साथ जहर खाया। उसके बाद सबको लेकर कुंआ में कूद गई।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट