बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में संवेदक की हत्या कर कार की डिक्की में जलाया शव, 24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका में संवेदक की हत्या कर कार की डिक्की में जलाया शव, 24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BANKA : बांका में संवेदक का हत्या कर कार की डिक्की  में डालकर जला देने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर टेक्नीशियन सेल्स की मदद से जांच में जुटी है। मोबाईल लोकेशन से 24 घंटा के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना  बांका के सूईया थाना अंतर्गत कटोरिया सूईया मुख्य मार्ग गड़ुआ जंगल में बीते रविवार को बांका अलीगंज मुहल्ला निवासी अशोक मोदी का 30 वर्षीय पुत्र आशिष कुमार मोदी पीएचईडी विभाग के संवेदक का हत्या कर उनके कार सहित जला कर मुख्य अभियुक्त देवघर भाग निकला।

घटना के बारे में बीते 4 मई को मृतक का चाचा गौतम कुमार के फर्द बयान पर बांका थाना में भतीजा आशीष कुमार मोदी का गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया की मृतक आशीष कुमार मोदी के मकान में किरायेदार सनी कुमार झा उर्फ गोलू जिनका सर्टिफिकेट नाम दीप कमल झा है। उनके और आशीष कुमार मोदी के बीच कुछ विवाद हुआ था। तब से मामला गंभीर बना हुआ था। जिस पर बांका मुख्यालय एसडीपीओ विपिन बिहारी ने गोलू झा का मोबाईल लोकेशन पर छापेमारी  के तहत 6 मई सोमवार को देवघर से बांका आ रही ट्रेन में गोलू झा का लोकेशन ट्रेस करने पर उन्हें बांका स्टेशन पर दबोच लिया गया। गोलू झा के निशान देही पर सूईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल से जला हुआ कार एवं आशीष कुमार मोदी का कंकाल बरामद किया गया। घटना रविवार 2 बजे दिन की है।

बांका मुख्यालय एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया मृतक पीएचईडी विभाग के संवेदक थे। इनके मकान में गोलू झा भाड़े पर रहता था। उन्होंने 4 मई को रात आशीष कुमार मोदी का हत्या कर शव  छुपाने के लिए जेठौरनाथ समुखिया मोड आदि जगहों पर ले गया था। शव छिपाने का मौका नहीं मिलने के कारण 5 मई को सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ जंगल में 2 बजे दिन को कार के डिक्की में शव को रख  पेट्रोल छिड़क कर कार सहित जला  देने का घटना का अंजाम दिया है। घटना के   24 घंटा के अंदर पुलिस ने खुलासा कर अभियुक्त गोलू झा को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक संवेदक आशीष कुमार मोदी ने गोलू झा के पूरे परिवार को अपने मकान में भाड़े पर रखा था। यहां तक गोलू झा का बहन की शादी मे सारा खर्च आशीष कुमार मोदी ने उठा रखा था। जबकि आशीष का शादी पिछले 31 जनवरी 2023 को कहलगांव में हुई है। अब तक कोई संतान नहीं है। आशीष कुमार मोदी के पिता का इलाज कोलकाता से चल रहा है। आशिष पिता का इकलौता पुत्र था। जबकि उनकी पत्नी सीमा कुमारी अपना चेकअप के लिए डॉक्टर यहां कहलगांव गई हुई है। इधर घटना को लेकर पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आशीष कुमार मोदी एवं सनी कुमार झा उर्फ गोलू झा की बहन के बीच अवैध संबंध चल रहा था। जिसको लेकर गोलू झा ने घटना का अंजाम दिया। मौके पर बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सूईया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार बांका टेक्नीशियन सेल्स के प्रशांत कुमार विजय कुमार एवं मृतक के परिजन चचेरा भाई सौरभ कुमार राजा कुमार देवाशीष कुमार रॉकी कुमार छोटू कुमार एवं जीजा निरंजन चौरसिया संवेदक रतन कुमार परमानंद यादव सहित पीएचईडी विभाग के एसडीओ व जेईई उपस्थित थे।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News