बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पत्नी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत का घाट, नदी किनारे लाश छोड़कर भागा

बांका में पत्नी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत का घाट, नदी किनारे लाश छोड़कर भागा

BANKA : बांका के चांदन  प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र में  कुसुम जोरी पंचायत अवस्थित चारदह नदी जोर से एक 25 वर्षिय महिला का शव आनंदपुर थाना पुलिस बरामद  किया गया। बताया जा रहा है पति द्वारा ही उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। मृतका की पहचान गोलकी देवी पति सरजू खैरा के रूप में की गई है।

 जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव अवस्थित मायकुरा पुझार टोला के स्वर्गीय घाठो पुझार की दुसरी पुत्री गोलकी देवी की शादी बांका जिले के छत्रपाल गांव निवासी सरजू खैरा से हुई थी, जिसमें एक 10 वर्षिय पुत्री मंगरी कुमारी, दो पुत्र रंजीत कुमार एवं छोटा पुत्र छ वर्ष के गुलाबी कुमार है> मृतिका की मां पुतली देवी ने बताया कि आठ दिन पहले मेरी बेटी और दामाद सरजू खैरा हमारे घर आया था  इस बीच शुक्रवार दस बजे के करीब दोनों पती पत्नी मछली मारने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल स्थित चारदह नदी गए थे। 

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर काफी खोज बीन करते हुए रात करीब आठ बजे बेटी की लाश नदी किनारे बांस से घिरा जंगल में पड़ी है। लेकिन दामाद सरजू खैरा गायब है। जिसकी सूचना आनंदपुर थानाध्यक्ष को दिया गया. इधर आनंदपुर थानाध्यक्ष बिपिन कुमार पुलिस बल के  साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौत का कारण से संबंधित छानबीन करते हुए, फोरेंसिक टीम बुलाकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज। 

घटना के संदर्भ में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि मृतिका की हत्या उसका पति द्वारा किये जाने की बात सामने आई है। उसनेजो पत्थर से कूच कूच कर हत्या कर दिया है। वहीं घटना को मृतिका गोलकी देवी की पुतली देवी ने अपने ही दामाद सरजू खैरा के खिलाफ  लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मृतिका की मां ने बताया कि दामाद सरजू खैरा अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News