बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में लड़ते लड़ते पुराने कुएं में गिरे सांढ, ग्रामीणों की तत्परता से एक की बची जान, दुसरे की हुई मौत

बेतिया में लड़ते लड़ते पुराने कुएं में गिरे सांढ, ग्रामीणों की तत्परता से एक की बची जान, दुसरे की हुई मौत

BETTIAH : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के धनरपा गांव में दो सांढ आपस में लड़ते लड़ते एक पुराने कुंए में गिर गए। जिसके बाद दोनों के रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू में एक सांढ जिंदा निकला, जबकि दूसरे की मौत हो चुकी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के धनरपा गांव में तकरीबन दो बजे रात्रि में अचानक दो सांढ लड़ते लड़ते कुंआ में गिर पड़े। उनकी आवाज सुन ग्रामीण 3 बजे के करीब जमा हुए और फिर स्थानीय थाना और नगर परिषद को सूचना दी गई। 

जिसके बाद नप की टीम जेसीबी लेकर कुंआ में गिरे सांढों का रेस्क्यू करने पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद एक सांढ को सुरक्षित जिंदा निकाल लिया गया। जबकि एक की मौत कुंए में हो चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है की दोनों सांढ करीब 30 मिनट तक लड़ते रहे। इसी बीच दोनों लडते लड़ते एक पुराने कुंआ मे जा गिरे। जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दिया। जिसके बाद नगर परिषद से रेस्क्यू के लिए चार घंटे बाद JCB आया और काफी देर तक रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है की इस घटना को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News