बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में पति को छोड़कर नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ रचाई शादी, फरेबी आशिक ने भी दिया धोखा, पुलिस से पीड़िता ने लगायी गुहार

भागलपुर में पति को छोड़कर नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ रचाई शादी, फरेबी आशिक ने भी दिया धोखा, पुलिस से पीड़िता ने लगायी गुहार

BHAGALPUR : इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं किस कदर चोट खाए हुए हैं। यह गाना तो आपने सुना ही होगा। ऐसा ही कुछ मामला भागलपुर के एकचारी से सामने आया है। दरअसल हर पिता का शौक रहता है बेटी की धूमधाम से शादी करें। वैसे ही एक पिता ने अपनी बेटी को शादी कर उसे पति के साथ ससुराल भेजा।

 

हालाँकि उस पिता को क्या पता था कि उसकी बेटी एक ही महीने में ससुराल से घर वापस आ जाएगी। यहां तक तो ठीक था। लेकिन उसके बाद उसकी बेटी ने प्यार में अपने प्रेमी से मंदिर में जाकर शादी कर ली और मात्र चार दिन उसके साथ रही। 

पांचवें दिन उस धोखेबाज प्रेमी ने भी लड़की को उसके घर वापस भेज दिया। अब वह लड़की ना तो पहली शादी वाले ससुराल में रह पाई ना ही उसका प्यार उसको अपनाया। अब वह अपने लाचार वृद्ध पिता के साथ अपने इंसाफ के लिए थानों की दर बदर की ठोकर खा रही है। ना तो एकचारी थाना उसकी कोई फरियाद सुन रहा है। ना ही वरीय पुलिस अधीक्षक। भटकते हुए उस लाचार युवती ने अब न्याय की गुहार लगायी है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News