भागलपुर में चार पहिया वाहन के लिए दहेज़लोभियों ने ली विवाहिता की जान, मानवाधिकार संरक्षण और एन्टी करप्शन ब्यूरो की पहल पर दर्ज हुई एफआईआर

भागलपुर में चार पहिया वाहन के लिए दहेज़लोभियों ने ली विवाहिता

BHAGALPUR : भागलपुर में चार पहिया वाहन दहेज में नहीं दिया तो दहेज लोभियों  ने विवाहिता को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला आग से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे एक 2 साल का पुत्र भी है। 

ताजा मामला भागलपुर पीरपैंती  के मानिकपुर का है। जहाँ दहेज लोभियों ने भागलपुर तिलकामांझी सुर्खीकल की रहने वाली  29 वर्षीय सोनम कुमारी को जलाकर आग के हवाले कर दिया। जहां इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

भागलपुर की यह घटना 3 मार्च की बताई जा रही है। जब मृतका के पिता को यह जानकारी मिली तो उनके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका भागलपुर की तिलकामांझी थानाक्षेत्र की रहने वाली थी। जिसका ससुराल पीरपैंती में था। 

मानवाधिकार संरक्षण एंड एन्टी करप्शन ब्यूरो (महिला विंग) की अध्यक्ष अमिता कौशिक की पहल पर पीरपैंती थाना में मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता को न्याय दिलाने व केस को रजिस्टर्ड कराने के लिए संस्थान भागलपुर से चलकर पीरपैंती थाना गयी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट