बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार में मो. इसराईल मंसूरी बने सूचना प्रोवैधिकी मंत्री, शपथ ग्रहण के बाद किया पदभार ग्रहण

बिहार सरकार में मो. इसराईल मंसूरी बने सूचना प्रोवैधिकी मंत्री, शपथ ग्रहण के बाद किया पदभार ग्रहण

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एनडीए का साथ छोड़कर महागठबन्धन के साथ मिलकर सरकार बना चुके है। पिछले दिनों राजभवन में नीतीश कुमार ने जहाँ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीँ नेता प्रतिपक्ष रह चुके तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


इसके साथ ही आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया। जिसमें 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी है। इसके साथ ही आज सरकार परिवर्तन के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी। वहीँ मंत्री बनने के बाद कई मंत्रियों ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। 

मो. इसराईल मंसूरी को महागठबंधन की सरकार में सूचना प्रोवैधिकी मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनाये जाने के बाद इसराईल मंसूरी अपने विभागीय कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मंत्री मो. इसराईल मंसूरी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने विभाग में चल रही परियोजनाओं की मंत्री को जानकारी दी।

वहीँ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य की व्यवस्था करेंगे। जो भी मुश्किलें हैं, उसे दूर किया जाएगा। जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बखूबी निभाएंगे। बिहार के लोगों, बिहार को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। बिहार को विकसित राज्य बनाने का जो हमारा सपना है उसे भी पूरा करेंगे।

Suggested News