बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में महिला को घर में अकेली देखकर मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दरभंगा में महिला को घर में अकेली देखकर मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में एक गांव में तीन युवकों के द्वारा एक विवाहित महिला के साथ शनिवार की देर रात गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गैंगरेप के तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त की पहचान सुनील यादव उर्फ माइकल जैक्सन, जयप्रकाश यादव  सुनील यादव के रूप में पहचान हुई है। सुनील यादव उर्फ माइकल जैक्सन पहले से शादीशुदा है। बताया जाता है कि महिला के पति किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। जिस वजह से महिला घर में अकेली थी। इसकी भनक लगते हीं शनिवार की देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच घर में घुस गए और बारी बारी से तीनों आरोपी ने दुष्कर्म किया। 

घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां इलाज के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। इधर महिला की पहचान पर तीनों दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों दुष्कर्मी गांव के हीं रहने वाले हैं। तीनों फरार होने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News