बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ पूर्व तैयारी व विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

दरभंगा में प्रभारी मंत्री ने की बाढ़ पूर्व तैयारी व विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

DARBHANGA : पंचायती राज विभाग-सह-प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की गयी। इस अवसर पर जिले के विकास योजनाओं, राजस्व वसूली एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत जीर्णोद्धार किये गये 75 कुँआ का अनावरण किया। वही मंत्री ने कहा कि आज से 30 साल पहले लोग कुँआ से ज्यादा पानी पीते थे, जो जल स्तर को भी बनाये रखता था। कुँआ के साथ सोख्ता का निर्माण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिहार में 32 हजार कुँआ जीर्णोद्धार के लिए चिन्हित है। 

वही जिलाधिकारी राजीव रौशन ने जिले में बाढ़ पूर्व की गयी तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जगह वर्षा मापक यंत्र लगा हुआ है। विगत दिनों में 19.9 एम.एम. वर्षा मापी गयी है। इस वर्ष सामान्य से 04 प्रतिशत तक ज्यादा वर्षा होने का अनुमान्य है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री के लिए दर का निर्धारण कर लिया गया है। वही उन्होंने बताया कि नये निर्देश के आलोक में पॉलिथिन शीट्स का दर निर्धारण कर लिया गया है। वर्तमान में 25 हजार पॉलिथिन शीट्स उपलब्ध हैं। वही जिलाधिकारी ने बताया कि 13 बाढ़ आश्रय स्थल चिन्ह्ति हैं, जिनमें से 09 का डी.पी.आर. बनाया जा रहा है, शेष 01 पूर्ण हो गया है और 03 में कार्य प्रगति पर है। 434 शरण स्थल चिन्ह्ति किये गये हैं, जहाँ सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य शिविर, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। 28 पशु शेड चिन्ह्ति हैं। सम्पूर्ति पोर्टल पर 05 लाख 34 हजार लाभुकों की सूची अद्यतन किया जा रहा है। जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष 01 जून से 24 घंटे चलेगा। अनुमण्डल एवं अंचल में भी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। 

वही उन्होंने कहा कि जिले में 198 सरकारी नाव हैं, जिनपर लाल झंडा लगा रहेगा और यह निःशुल्क चलेगा। इसके अतिरिक्त जिले में 448 निजी नाव हैं, जिनके साथ एकरारनामा किया गया है। जिस रूट पर नाव चलेगा, उसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 21 प्रकार की पशु दवा उपलब्ध हैं। पशुचारा के लिए दर निर्धारण कर लिया गया है। वाछित मानव दवा, जिनमें सर्पदंश एवं कुत्ता काटने की सुई शामिल है, पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। वही पंचायती राज विभाग-सह-प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि बाढ़ से पूर्व जो भी तैयारी बांकी है। उसे अविलंब पूरी कर लिया जाय। ताकि बाढ़ के समय बाढ़ से प्रभावित लोगों को अविलंब सहायता पहुंचाया जा सके। वही उन्होंने कहा कि वे पंचायतों को भी नाव खरीदने के लिए शक्ति प्रदत्त करेंगे, ताकि बाढ़ प्रभावित पंचायत स्वंय नाव क्रय कर सके। साथ ही प्रभारी मंत्री ने 100 पंचायत भवनों के लिए स्थल चिन्ह्ति कर, पंचायत सरकार भवन में किसान सलाहकार, कर्मचारी, आवास सहायक को बैठने एवं आर.टी.पी.एस. काउण्टर संचालित करने के निर्देश दिये।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट  

Suggested News