बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में अज्ञात अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

गया में अज्ञात अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA : बिहार के गया जिले के परैया थाना के पूनाकला गॉव में पुनाकला निवासी गंनौरी सिंह के पुत्र 30 वर्षीए धर्मेन्द्र सिंह की हत्या गला दबाकर व सिर पर वार करके कर दी गई। मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि मंगलवार को लगभग एक बजे घर से यह बोलकर निकले कि मेरा सारा कपड़ा साफ कर देना मैं एक - दो दिन में बाहर जाने वाला हूँ। तब तक सारे दोस्तों सें मिल लेते हैं। यह कहकर वह घर सें चले गए। उसके बाद वो देर रात तक घर वापस लौटकर नहीं आए।

पत्नी ने बताया की उनके बारे में पूछने पर दोस्तों ने भी कुछ नहीं बताया। जब घर के परिजन खोजने निकले तो पाया की उसका बाईक पूनाकला के निवासी अरुण सिंह के बेटी रेखा कुमारी (शिक्षिका ) के मकान के सामने लगा हुआ हैं। खोजबीन करने पर उसी मकान के सामने पिंजू कुशवाहा के अर्ध निर्मित मकान में खून का धब्बा मिला। अगल - बगल खोजने पर मकान के दक्षिण तरफ खेत में मृतक का शव दिखा। मृतक के भाई तत्काल इसकी सूचना अपने अपने परिजनों व परैया थाने को दिया।

मृतक कुछ दिन पूर्व तक ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल का बस चलाया करता था औऱ वर्तमान में कुछ दिन सें D.A.V स्कूल में गाडी चला रहा था। लेकिन ड्राइवर का सीट न रहने के चलते उसे स्कूल के बस चलाने सें मना कर दिया गया। मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। वही मृतक के दो बच्चे हैं जिसमे बेटा रितिक कुमार 5 वर्ष व बेटी राधिया कुमारी 3 वर्ष की हैं। मृतक के परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने बाद थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपने सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की औऱ घटना की सूचना अपने वरिय पदाधिकारी टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल को दी। खबर मिलने के उपरांत कुछ समय के बाद डीएसपी घटना स्थल पर पहुँचे औऱ निर्मम हत्या को देखकर अपने वरिए पदाधिकारी को सूचना देते हुए डॉग स्कूउट एवं एफएसएल स्पेशल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि मामला को लेकर हमारी पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks