बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में कलयुगी बेटे और बहु ने माँ को जबरन पिलाया जहर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में कलयुगी बेटे और बहु ने माँ को जबरन पिलाया जहर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव में एक कलयुगी बेटा और बहू समेत तीन लोगों ने मिलकर एक 45 वर्षीय महिला को जबरन जहर पिला दिया, जिससे महिला की स्थिति गंभीर हो गई। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला की पहचान निवासी नगर थाना क्षेत्र  के भीतभेरवा गांव निवासी मोहम्मद अजीम की 45 वर्षीय पत्नी जहरीना खातून के रूप में की गई है। 

घटना के संदर्भ में पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपने बेटा की शादी 27 नवंबर 2022 को भोजपुरवा गांव में की थी। 10 लाख रुपए कर्ज लेकर बेटा की शादी की और घर बनवाई। पति ठेला पर भूंजा बेच कर परिवार चलाते है। लेकिन बेटा कुछ नहीं देता हैं। महिला ने बताया कि उसका बेटा सलीम दुबई में काम करता हैं। शादी के पहले घर में पैसा देता था। लेकिन शादी के बाद सारा कमाई ससुराल वालों को देता है। मांगने पर मारपीट और विवाद करता है। 

वही बेटा के ससुर और साला हमेशा मारपीट और झूठा केस में फंसाने की धमकी देते है। आज भी अपने बेटा से कहा की कर्ज के पैसे सभी लोग मिलकर भर दे। लेकिन बेटा नही सुना और झगड़ा करने लगा। इसी बीच बेटा मो सलीम और बहु फूलजहां खातून ने हाथ पैर पकड़ लिए और जमीन पर पटक दिए। जिसके बाद बेटा का साला सुलतान द्वारा जबरन जहर पिला दिया। 

इसके बाद बेटा ने अपने छोटा भाई नसीम को फोन कर बताया कि मां ने जहर पी लिया है।, जिसके बाद छोटा बेटा घर पहुंचा और अपने मां को उठाकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचा। जहां महिला का ईलाज डॉक्टर के देख रेख में चल रहा है। वही सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाना के एसआई धनंजय कुमार सिंह ने बताया की महिला ने अपने बेटा बहु और बेटा के साला पर जहर पिलाने के आरोप लगाई है। महिला का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News