बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की पिटाई, बचाव करने आई मां को भी नहीं छोड़ा...

गोपालगंज में दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की पिटाई, बचाव करने आई मां को भी नहीं छोड़ा...

GOPALGANJ: गोपालगंज में दहेज के लिए सास ससुर ने विवाहिता को पीट-पीट कर घायल कर दिया है। वहीं अपनी बेटी को बचाने के लिए बीच में आई विवाहिता की मां की भी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी है। दोनों जख्मी मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनो का इलाज चल रहा है। 

दरअसल, मामला जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानिया का है। बताया जा रहा कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानिया गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। इस दौरान बेटी की पिटाई की सूचना के बाद बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी ससुराल के लोगों ने जमकर पीट दिया। घायल मां बेटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रीना देवी करीब दस साल पूर्व अपनी बेटी रीतमाला देवी की शादी विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानिया गांव निवासी कृष्णा पटेल के साथ की थी। वहीं शादी के बाद दहेज की डिमांड को लेकर ससुराल के लोग हमेशा मारपीट करते थे। जिसकी सूचना के बाद शुक्रवार को विवाहिता की मां अपनी बेटी की ससुराल पहुंचकर उसके सास ससुर को समझाने में जुट गई। 

इस दौरान विवाहिता के सास व ससुर गाली गलौज करते हुए विवाहिता की पिटाई शुरू कर दी। वहीं बीच बचाव करने गई विवाहिता की मां रीना देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना के बाद जख्मी मां बेटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Suggested News