बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में मंगलसूत्र छिनने का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मारा चाकू, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में मंगलसूत्र छिनने का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मारा चाकू, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में मंगलसूत्र छीनने का विरोध करने पर एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला जादोपुर थाने के पतहरा गांव के कृष्णा साह की पत्नी अनीता देवी बताई गई है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। 

महिला की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि महिला अपने पड़ोस के एक युवक के साथ थावे थाने के लछवार मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद महिला अपने पड़ोसी के साथ वापस लौट रही थी। दोनों पैदल ही गवंदरी गांव होते हुए लौट रहे थे। 

इस दौरान युवक समीप के एक खेत में चला गया। महिला अकेले सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से मंगलसूत्र छिनने लगे। महिला ने जब विरोध किया तो उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया गया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो युवक मौके पर पहुंचा। तबतक बदमाश फरार हो गए थे। 

महिला ने बताया कि उसके गले से बदमाश मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए हैं। वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाने के लिए युवक राहगीरों से मदद मांग रहा था। मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। युवक ने महिला को किसी तरह लेकर सदर अस्पताल में पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News