बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेताओं का तांडव - बीच सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में की NSUI कार्यकर्ता की लात-घूंसों से पिटाई, देखें वीडियो

भाजपा नेताओं का तांडव - बीच सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में की NSUI  कार्यकर्ता की लात-घूंसों से पिटाई, देखें वीडियो

GOPALGANJ /SIWAN :  बिहार में  शासन- प्रशासन को विरोध बिल्कुल गवारा नहीं। गोपालगंज में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ता को पुलिस की मौजूदगी में बीच सड़क पर लात- घूंसों से पीटा गया। भाजपा के लोग उसको बर्बर तरीके से पीटते रहे और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। 

NSUI कार्यकर्ता की बर्बर पिटाई

गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के शंखनाद सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोपालगंज पहुंची थीं। आज जब उनका काफिला सड़क पर पहुंचा तो NSUI के कार्यकर्ताओं ने काला कपड़ा दिखा कर विरोध करना शुरू किया। इस दौरान भाजपा के नेता केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। पुलिस भी वहां मौजूद थी। विरोध होते देख भाजपा नेताओं ने आपा खो दिया। उन्होंने NSUI के एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया। पहले उसके बाल को पकड़ कर घसीटा गया। फिर उसकी घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच वह सड़क पर गिर गया। फिर भाजपा के लोग उसकी लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। पुलिस वहीं मौजूद थी। जब पुलिस ने NSUI कार्यकर्ता को पकड़ कर बचाने की कोशिश की तो भाजपा के लोगों ने उसे घेर लिया। पुलिस उसको पकड़े रही और भाजपा को लोग उसे पीटते रहे। पुलिस ने देर से हस्तक्षेप किया। जब तक वह भाजपा के लोगों को रोकती तब तक NSUI कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई हो चुकी थी। रोहित बेमुला की मोत के विरोध में NSUI  ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी का विरोध किया। पहले वे केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रहीं थीं।  इसके पहले सवर्ण सेना ने स्मृति ईरानी का विरोध किया था। 

 सीवान में भी विरोध

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को सीवान में भी विरोध का सामना करना पड़ा। सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा का शंखनाद सम्मेलन आयोजित किया गया था। लेकिन युवा मोर्चे के सदस्य उस समय नाराज हो गये जब मंच से केन्द्रीय मंत्री ने एक बार भी संगठन का नाम नहीं लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य उपेक्षा का आरोप लगा कर विरोध करने लगे।

गोपालगंज से नीरज पांडे और सीवान से विजय राज की  रिपोर्ट

Suggested News