बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

गोपालगंज में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ला में पूर्व में हुए बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इस मारपीट मामले में एक पक्ष के तीन लोगों पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। अन्य परिजनों द्वारा तीनों को तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का ईलाज डॉक्टर के देख रेख में चल रहा है। जख्मियों में शिव नाथ साह की पत्नी कविता देवी, बेटी शोभा कुमारी और बेटा संजय कुमार शामिल है।

दरअसल इस संदर्भ में जख्मी संजय साह ने बताया की वर्ष 2020 में बच्चों के विवाद में पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। जिसमे आरोपियों ने भाई को चाकू मार दिया। इसको लेकर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर  शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन आरोपी घर छोड़ फरार हो गया। दुबारा दिवाली पर्व पर वह अपने घर आया था। 

इसी बीच आरोपी ने केस करने के खिलाफ विवाद कर दिया। जिसका विरोध करने पर आरोपी समेत उसके पूरे परिवार मारपीट करने लगे। साथ ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमे महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। फिलहाल सभी जख्मियों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी  वार्ड में भर्ती कराया। जहां अभी जख्मियों का ईलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है।

फिलहाल कविता देवी और शोभा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया की अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News