पटना के जेठुली गाँव में फिर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

PATNA : पटनासिटी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी है। जिसके बाद युवक को घायल अवस्था में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। 


मामला नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव का है। जहां श्री भगवान राय के भतीजा निखिल कुमार को अपराधियों ने पेट में गोली मारी है। जिसके बाद घायल निखिल को परिजनों के द्वारा एनएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

Nsmch
NIHER

घटना के बारे में घायल के चाचा श्री भगवान राय ने बताया कि 2 महीना पहले किसी झगड़े के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि जेठूली गोलीकांड में मृतक चनारिक राय के गोतिया में ही निखिल कुमार है, जिसको आज गोली मारी गई है। 

अब देखना यह होगा की अपराधियों ने किस मंशा के साथ युवक निखिल को गोली मारा है। यह तो पुलिस के जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन बड़ी बात यह है कि इस घटना के बारे में फतुहा की पुलिस को कोई जानकारी तक ही नही है। इसलिये इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट