बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में चलें ताबड़तोड़ लाठी डंडे, 4 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

कैमूर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में चलें ताबड़तोड़ लाठी डंडे, 4 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

KAIMUR : जिलें के नुआंव थाना क्षेत्र के एंवती गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला यहां तक आ पहुंचा की दोंनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिए। बढ़ते विवाद के बीच महिलाएं जब बीच बचाव करने पहुंची तो वह भी इस मारपीट की चपेट में आ गई। दोंनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। 

घटना रविवार की बताई जा रहीं हैं।  लेकिन मारपीट का हिंसक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होंने लगा। स्थानीय लोंगों ने बताया कि एंवती गांव के दो पक्ष के बीच पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था।  इसी दौरान विवादित जमीन के सवाल पर रविवार को दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया।  लिहाजा दोंनों पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वायरल वीडियों में महिलाओं के ऊपर भी लाठी-डंडे से हमला किया जा रहा हैं।


दरअसल आपको बता दें कि कैमूर जिलें में भूमि विवाद एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं। हालांकि इसके निपटारा के लिए सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को थाना में जनता दरबार आयोजित किया जाता हैं। इस दौरान अंचलाधिकारी प्रेषित आवेदनों के आलोक में दोंनों पक्षों को नोटिस जारी कर मामलें का निपटारा करतें हैं। इसके बावजूद भूमि विवाद का मामला खत्म नहीं हो रहा हैं। भूमि विवाद का मामला खासकर मई और जून महीने में काफी बढ़ जाती हैं। कभी-कभी तो भूमि विवाद में लोंगों की हत्याएं भी हो जाती हैं। इस वायरल वीडियों कैमूर जिलें के एंवती गांव का हैं और दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान किसी ने दूर से वीडियों बना लिया और फिर इसे वायरल कर दिया।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News