बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा में चूल्हे से निकली चिंगारी बनी दो बच्चों की जिंदगी की काल, आग में जिंदा जले

मधेपुरा में चूल्हे से निकली चिंगारी बनी दो बच्चों की जिंदगी की काल, आग में जिंदा जले

MADHEPURA : खबर मधेपुरा जिले से है, जहां सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। इस दौरान कई घर भी जलकर बर्बाद  हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मृतकों में रिशु कुमार (पांच साल) और सुजेता कुमार ( सात साल) शामिल हैं। दोनो ही अपने ननिहाल आए हुए थे। 

घटना सदर प्रखंड के सकरपुरा बेतौना पंचायत के बेतौना वार्ड-14 की है। बताया जाता है कि सोमवार को उमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी बड़े सदस्य नहीं थे। सभी खेत में काम करने चले गए थे। केवल तीन बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लगी गई। आग की लपटों को देखकर दोनों बच्चे आंगन में ही बने भूसा घर में छिप गए। जबकि उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा वहां से बाहर भाग गया।  आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी दोनों बच्चे अंदर ही आग के बीच घिरे हुए हैं। 

आग बुझने तक दोनों की मौत  

जब तक दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती तब तक एक ही परिवार का छह घर जलकर राख चुके थे। स्थानीय लोगों को लगा कि घर में कोई नहीं था। पर, जब आग पर काबू पाया गया तो दोनों बच्चे भूसा घर से बरामद हुए। बुरी तरह झुलसने ने दोनों ने दम तोड़ दिया था।

ननिहाल आए थे दोनों बच्चे

मृतक रिशु कुमार (5) पिता पवन साह अपने ननिहाल कपिलदेव साह के घर आया था। वो मुरलीगंज के तिनकोनमा गांव का रहने वाला था। मृतका सुजेता कुमारी (7) अपने ननिहाल उमेश यादव के घर आया था। मृतका सदर प्रखंड के धुरगांव का रहने वाली थी। 

लोगों ने बताया कि चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण यह अगलगी की घटना हुई थी। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर सदर अंचलाधिकारी केशिका झा व भर्राही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Suggested News