बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

मोतिहारी में बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

MOTIHARI : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में जमीनी विवाद में गोली मारकर बदमाशों ने पति पत्नी को जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से पति पत्नी को अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ पत्नी को गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर आरोपी के घर से हथियार व भारी मात्रा में गोली बरामद किया है। वही एक आरोपी को भी पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वही घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे महिला के पेट मे गोली लगते ही जमीन पर गिरती नजर आ रही है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार पड़ोसी से रास्ते के जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। सोमवार को स्थानीय पंच द्वारा पंचायती कर मामला का निदान कर दिया गया था। मंगलवार दोपहर पीड़ित द्वारा पंचायती के फैसले के अनुसार ग्रिल लगवाने के लिए लेकर आया था। जिसे विपक्षी द्वारा रोका गया।

उसके बाद कहा सुनी होते होते विपक्षी द्वारा गोली चला दिया गया। गोली महिला के पेट व पति को भी लगा है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी क्लिनिक व पति की स्थिति सामान्य होने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर कार्रवाई में जुट गई है।

मोतिहारी सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि जमीनी विवाद में नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में गोली चली है। दो लोगो को गोली लगी है। दोनो की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। वही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार व गोली बरामद कर लिया है। वही एक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News