MUNGER : मुंगेर में अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मृतक अपना घर छोड़कर एक महिला के साथ रहता था। उक्त महिला का सम्बन्ध मकान मालिक के बेटे के साथ भी था। मालिक के बेटे ने मृतक को महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर आक्रोशित हो गया और आवेश में सोनू पासवान की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने लाश को गायब करने की कोशिश की। हालाँकि मौके पर से पुलिस ने एक महिला के साथ एक पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताते चलें की मुंगेर में कासिम बाजार थाना अंतर्गत इन दुख निवासी 28 वर्षीय सोनू पासवान की अवैध प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार सोनू पासवान एक महिला के साथ जेआरएस कॉलेज नौलख्खा के समीप ललन यादव के घर किराए का मकान में रहता था और दोनों सब्जी बेचते थे। उक्त महिला का संबंध नौलखा निवासी ललन यादव के पुत्र निशु से भी था।
शनिवार को निशु यादव ने उक्त महिला को सोनू पासवान के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया। जिससे आवेश में आकर सोनू ने उसकी हत्या का प्रयास के उद्देश्य से दीवार् से नीचे गिरा दिया। इसके बाद अर्ध बेहोशी की अवस्था में नीशु ही सोनू को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां बताया कि दीवार पर से गिर जाने के कारण यह बेहोश हो गया है। डॉक्टर द्वारा सोनु को मृत घोषित किए जाने के बाद नीशु सहित अन्य शव को गंगा में बहाने के उद्देश्य से एंबुलेंस में ले जा रहे थे।
इस दौरान मृतक के परिजनों ने चूहाबाग के समीप एंबुलेंस को पकड़ा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शव बरामद कर एंबुलेंस में बैठे लोगों को हिरासत में लिया है। वहीँ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट