बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में महिला को घर में अकेली पाकर मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने ऑटो ड्राईवर सहित दो को किया गिरफ्तार

मुंगेर में महिला को घर में अकेली पाकर मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने ऑटो ड्राईवर सहित दो को किया गिरफ्तार

MUNGER : मुंगेर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के 24 घंटे के अंदर 02 दुष्कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुष्कर्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदियाबाद निवासी युगल यादव के पुत्र सनोज यादव और संजय यादव के पुत्र छोटू यादव के रूप में हुई है। दोनों 22 से 25 वर्ष के बताए जाते हैं। गिरफ्तार दोनों दुष्कर्मियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।  

इस मामले में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की अपराह्न 30 वर्षीय एक महिला थाना पहुंची और गांव के ही 02 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना के संबंध में एसपी को सूचित करते हुए 02 नामजदों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। 

दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के आदेश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर दोनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष द्वारा फारेसिंक टीम को बुलाकर कई आवश्यक साक्ष्य भी इकट्ठा किया गया है। 

गिरफ्तार दुष्कर्मियों में सनोज यादव पहले ट्रक चालक था जो फिलहाल ऑटो चलाता है। जबकि छोटू यादव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार की अपराह्न घर में अकेली महिला को देख दोनों युवक घर में घुस कर जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दरम्यान पीड़िता के पुत्र के घर पहुंचने पर दोनों दुष्कर्मी वहां से फरार हो गए थे। पीड़िता के पुत्र ने भी दोनों दुष्कर्मियों को पहचान लिया था। इसके बाद पीड़िता ने थाना में 02 नामजदों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर 24 घंटा के अंदर सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News