मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एमआर को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एमआर को मारी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक एमआर को गोली मार दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप गया है। आपको बताते चले की पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान के पास की है। जहां मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी के रहने वाले राम नंदन प्रसाद शाह के पुत्र मनोज कुमार गुप्ता जो मूल रूप से एमआर का काम करते हैं। वह क्षेत्र भ्रमण कर वापस मुजफ्फरपुर आ रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने मीनापुर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान के पास मनोज कुमार गुप्ता पर गोली चला दी।

वही गोलाबारी की इस घटना में मनोज कुमार गुप्ता के कमर में एक गोली लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मीनापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल दलबल के साथ मीनापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घायल मनोज कुमार गुप्ता को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। जहां घायल मनोज कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Nsmch
NIHER

वही मामले में पूछे जाने पर मीनापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मनोज कुमार गुप्ता जो मूल रूप से देवरिया थाने के धरफरीगांव का रहने वाला है। उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी है। गोलीबारी की घटना में एक गोली मनोज कुमार गुप्ता को लगा है। जिसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एस के मच में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

वहीं उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना किस वजह से हुई है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पूरे मामले को लेकर जो आवेदन प्राप्त होगा। उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट