बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में मुखिया ने गरीब विधवा के खाते से ट्रांसफर करवा लिया 1.5 लाख रूपये, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

मुजफ्फरपुर में मुखिया ने गरीब विधवा के खाते से ट्रांसफर करवा लिया 1.5 लाख रूपये, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

MUZAFFARPUR : जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में मुखिया ने गरीब विधवा महिला के खाते से किसी और के खाते में डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। महिला के पति की मृत्यु हो जाने के बाद श्रम संसाधन विभाग की ओर से पीडिता को 2 लाख रूपया दिया गया था। मामला जिले के ही बोचहा प्रखंड अंतर्गत उनसर पंचायत का है जहां उनसर पंचायत निवासी विधवा गरीब महिला किरण देवी के खाते से डेढ़ लाख रुपया ट्रांसफर करवा लिया गया है। जिसको लेकर स्थानीय बोचहा थाने में महिला ने कई धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराया है।

थाने में दिए गए आवेदन में महिला किरण देवी ने बताया है की मेरे पति की मृत्यु 25 मई 2020 को हो गयी थी। 5 अप्रैल 2023 को मुखिया सरोज कुमारी और पैक्स अध्यक्ष शशि कपूर ने अपने आवास बलिया इंद्रजीत बुलवाया। जब मैं वहां पहुंची तो वहां मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के अलावा राजीव कुमार एवं रामश्रेष्ठ राय मौजूद थे। मुखिया के द्वारा बताया गया कि आपके लड़की की शादी के लिए 50,000 रूपए दिलवा देंगे। लेकिन आपको मैं जो कहूंगी वह करना है और किसी को बताना नहीं है।

महिला ने बताया की उसी समय मेरा आधार और पासबुक जमा करा लिया गया। कुछ दिन बाद जब मैं पासबुक लाने गई तो बोला जो पैसा भेजा गया। वह उसी के पास जमा है।  दिनांक 24 4 2023 को राजीव कुमार गाड़ी में मेरे घर आया और बैंक ले गया। बैंक जाकर बोला मैं जहां कहता हूं वहां निशान लगाओ। 2 दिन बाद खाता पर पैसा आ जाएगा। 

उसने बताया की जब मैं 2 दिन बाद बैंक गई तो बैंक बंद था। आधार से खाता जांच करवाई तो मालूम चला कि डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया गया है। जिसका खाता संख्या 57 66101 10010 337 हैं। इसके बाद मैं अपने घर के आस-पास के लोगों को जानकारी दी तो मुखिया समर्थक के द्वारा हमारे घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ में बैंक डिटेल संगल्न है एवं कुछ रिकॉर्डिंग ग्रुप के तौर पर है। 

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News