बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पत्नी के साथ राजगीर घुमकर घर लौट रहे पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

नालंदा में पत्नी के साथ राजगीर घुमकर घर लौट रहे पत्रकार को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

NALANDA : नालंदा के वरीय पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वे वर्तमान में एक टीवी चैनल व अन्य सोशल मिडिया से जुड़े है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे। राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने से पत्रकार पत्नी के साथ बाइक से गिर गए। 

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने गोली मारे जाने की पुष्टि करते कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों ने निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News