बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेखौफ चोरों ने पहले चोरी की घटना को दिया अंजाम, फिर घर में लगाई आग, लाखों की संपति लेकर उड़े

नालंदा में बेखौफ चोरों ने पहले चोरी की घटना को दिया अंजाम, फिर घर में लगाई आग, लाखों की संपति लेकर उड़े

NALANDA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है। जहां बेखौफ चोरों ने पहले चोरी की जिसके बाद घर में आग लगा दी। इस घटना में 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दरअसल, पूरा घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव का है। जहां सुबह एक अजीबो-गरीब घटना घटी। बदमाशों ने जहां एक बंद घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उसी घर में आग लगा दी। घटना संफुल देवी के घर में हुई है।

पीड़ित रितेश चौधरी ने बताया कि परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवादा गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा सुबह सूचना दी गई कि घर से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही है। इसके बाद आनन-फानन में घर पहुंचे जहां देखा कि घर के पीछे सेंधमारी कर अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

इसके बाद घर में आग लगा दी गई। अगलगी के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब 10 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। 

दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि चोरी और घर में आग लगाने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई है। पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News