बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में घर तक रास्ते की मांग को लेकर किसानों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- फसल को लाने में हो रही परेशानी

नालंदा में घर तक रास्ते की मांग को लेकर किसानों ने डीएम से लगाई गुहार, कहा- फसल को लाने में हो रही परेशानी

NALANDA: नालंदा के किसानों ने बुधवार को अपनी मांगो को लेकर डीएम के पास गुहार लगाई है। दरअसल, दर्जनों किसानों ने खेतों और घरों तक रास्ते की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। बताया जा रहा कि जिले के 105 किसानों को खेतों तक पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं है। इस कारण उत्पादन के बाद फसल को घर लाना में परेशानी हो रही है।

बता दें कि, किसान खेती के सिलसिले में खेतों में नहीं पहुंच पाते हैं। खाद, बीज और अन्य सामान ले जाने में भी मुश्किल होती है। इसके लिए उन्होंने प्रदर्शन किया है। वे सीएम से लेकर डीएम तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब इनका सब्र जवाब दे चुका है। जिसके बाद बिहारशरीफ मघड़ा मोहल्ले के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर डीएम वैभव श्रीवास्तव को आवेदन दिया। 

मामले को लेकर किसान गोपाल प्रसाद, प्रवीण सिंह, भोला सिंह, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह, पंकज कुमार, कृष्णा प्रसाद सिंह, शशिभूषण कुमार और अन्य ने बताया कि वे एक लघु किसान हैं। पेशकी पट्टा लेकर भी खेती करते हैं। लेकिन, उनके खेत तक पहुंचने का एक भी रास्ता नहीं है। 

उनका कहना है कि, मघड़ा गांव के पश्चिम से एक ढलाई वाली सड़क जमालीचक गांव तक जाती है। उसी सड़क के दक्षिण में एक लम्बी चौड़ी आहर है। उस आहर के दक्षिण में सभी खेत है। रास्ता नहीं होने के कारण खेत की जुताई के लिए गाड़ी नहीं जा पाती है। अन्य किसानों को भी वाहन ले जाने व फसल को घर तक लाने में मुश्किल हो रही है। वहीं ग्रामीण खेत तक पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

Suggested News