बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पति ने पत्नी की हत्या कर कई टुकड़ों में काट कर खंधे में फेंका, पुलिस ने शरीर के 6 टुकड़ों को किया बरामद

नालंदा में पति ने पत्नी की हत्या कर कई टुकड़ों में काट कर खंधे में फेंका, पुलिस ने शरीर के 6 टुकड़ों को किया बरामद

NALANDA : नालंदा में रविवार को कई टुकड़ो में महिला के अंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है। मानव अंग के टुकड़े मिलने की सूचना पर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी, थरथरी थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार के साथ दल बल लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। मानव अंग लापता नीतीश कुमार की (35) वर्षीया पत्नी संगीता देवी का बताया जा रहा हैं। वह पिछले 13 मार्च से लापता थी। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ। जब कुछ ग्रामीण खेतों में काम  करने के लिए केवाल खन्धा गए हुए थे।  तब उन्हें खंधा में मानव अंग दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। 

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि 13 मार्च से नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी लापता है। संगीता देवी के मायके वाले उनकी खोज में ससुराल पुरंदरपुर पहुँचे, जहां संगीता देवी के पति के द्वारा बताया गया कि इलाज के लिए उन्होंने कहीं भेजा है, तो कभी संगीता देवी के कहीं चले जाने की बात कह वह बहाने बनाने लगा। संगीता देवी का पति नीतीश कुमार आदतन नशेड़ी है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी और मारपीट की घटना होती रहती थी। गांव वालों का भी कहना है कि हमेशा नीतीश कुमार नशे में धुत रहता है। संगीता देवी के बेटे ने बताया कि उसकी माँ पिछले 13 मार्च से लापता है। तब से वह घर नहीं है। ग्रामीणों ने भी जब नीतीश कुमार से पत्नी के नहीं रहने की वजह पूछा तो नीतीश के द्वारा कहीं ईलाज के लिए भेजने की बात बतलाई गई। फिलहाल महिला का कुचला हुआ सिर, दोनों पैर, एक हाथ एवं शरीर के अन्य टुकड़े को बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शव को कुत्तों के द्वारा उसके मांस को नोंच कर खा लिया गया है और हड्डियों को इधर उधर छोड़ दिया गया है। शव के टुकड़े एक दूसरे से 50 से 100 मीटर की दूरी, सोनवर खंधा, केवाल खंधा एवं डोभर खंधा से बरामद किया गया है। वहीं अन्य मानव अंग की भी तलाश की जा रही है। 

साल 2006 में नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव निवासी संगीता देवी की शादी थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। दोनों से 2 बेटे हैं एक बेटा  प्रिंस कुमार 12 साल जबकिं दूसरा बेटा प्रियांशु कुमार 10 साल का है। फिलहाल संगीता देवी का पति नीतीश कुमार घर से फरार है। वह बिहार शरीफ में मजदूरी का काम किया करता है। नीतीश के पिता का कहना है कि ससुराली धन को लेकर अक्सर उनका बेटा पुत्रवधू से मारपीट किया करता था। यही वजह है कि वह अपने बेटे से अलग रहते है। 

दरअसल नीतीश कुमार का ससुराल में कोई साला नहीं है। उसकी पत्नी सात बहन है। वह हमेशा पत्नी को ससुराल से पैसे लाने को लेकर प्रताड़ित किया करता था। नीतीश ने नशे की खातिर अपनी पत्नी के गहने तक को बेच दिया है। फिलहाल इस घटना से संगीता देवी के दोनों बेटे आवक हैं। वहीं बड़े बेटे का कहना है की दहेज की खतिर उसके पिता उसकी मां के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे।  फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। वहीं अन्य मानव अंगों के बरामदगी के लिए खेतों की छान मार रही है। 

वहीं पुलिस डीएनए रिपोर्ट आने के बाद हीं मानव अंग की पुष्टि की बात कह रही है। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि 13 मार्च की रात में ही नीतीश ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद अगले दिन शव को कई टुकड़ों में कांट के गांव के बाहर पईन किनारे फेंक दिया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News