बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में महिला ने मुखिया पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नालंदा में महिला ने मुखिया पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के छबिलापुर थाना इलाके के गरौर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार दिवाकर के ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस जाँच के उपरांत आरोपी मुखिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीया महिला का आरोप है कि जब वह शनिवार की शाम घर से बाहर गई थी। उसी वक्त पंचायत के मुखिया उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया। 

वहीं मुखिया ने भी अपने आप को बचने के लिए महिला की शिकायत से पहले थाने में मारपीट का आवेदन दिया था। जिसमें उसने बताया था कि होली को लेकर चुलायी शराब बनाने से मना करने के लिए गांव गए थे। जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए और मारपीट किया। 

आवेदन मिलने पर थानाध्यक्ष ने इलाज के लिए अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद से वह फरार हो गए। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया की महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला का मेडिकल जांच कराया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News