बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पति पत्नी की आपसी विवाद ने ली पत्नी की जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

नवादा में पति पत्नी की आपसी विवाद ने ली पत्नी की जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

NAWADA: नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां एक महिला की मौत के बाद मायके वाले ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगा दिया है। दरअसल, पूरा मामला सोमवार का है। जहां नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव से पुलिस ने शव को बरामद किया है। जहां मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय सुनैना देवी उर्फ रेणु देवी के रूप में किया गया है।

बताया जाता है कि काशीचक गांव के रहने वाले कपिल देव पासवान के पुत्री सुनैना देवी का विवाह नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव के रामखेलावन पासवान के पुत्र उमेश पासवान से हुई थी। ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था। बेवजह पति के द्वारा छोटी-छोटी बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था। 

मायके के लोगों के द्वारा ससुराल वाले को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन समझने का असर कुछ भी नहीं दिखा और अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। अंत में सोमवार को जानकारी मिली कि महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला अपने पीछे दो लड़का और दो लड़की को छोड़कर चली गई है।

मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर नारदीगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Suggested News