नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, तीन ट्रैक्टर के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में बालू का अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसी को देखते हुए नवादा नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर बालू घाट के पास से तीन ट्रैक्टर को जप्त किया है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। 

बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति रामखेलावन यादव को जब पुलिस रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक के द्वारा पुलिस पर ही ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश किया गया। किसी तरह जवान अपनी जान बचाकर ट्रैक्टर से साइड हो गया। फिर पुलिस के जवान ने ट्रैक्टर चला रहे रामखेलावन यादव को खदेड़ कर ट्रैक्टर के साथ धर दबोचा। रामखेलावन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Nsmch
NIHER

बताया जा रहा है की नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के देखरेख में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है। जो लोग अवैध खनन करेंगे उन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि बालू लोड 3 ट्रैक्टर और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से विशेष पूछताछ भी की जा रही है।

सवाल यह है कि माफियाओं का हौसला इस तरह बुलंद है कि अधिकारियों के कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन किया जा रहा है। इस कड़ी में बालू माफिया नवादा के पुलिस पर कई बार हमला भी कर चुके हैं। लेकिन पुलिस भी इन बालू माफियाओं की कमर तोड़ने को लेकर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट