बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ग्लोबल कोविड समिट में पीएम मोदी ने वैक्सीन सर्टिफिकेट को आसान बनाने की मांग की, दूसरी लहर में भारत का साथ देने के लिए सभी देशों को कहा "शुक्रिया"

ग्लोबल कोविड समिट में पीएम मोदी ने वैक्सीन सर्टिफिकेट को आसान बनाने की मांग की, दूसरी लहर में भारत का साथ देने के लिए सभी देशों को कहा "शुक्रिया"

DESK : भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। बीती रात वह वाशिंगटन पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अमेरिका पहुंचते ही बुधवार रात ग्लोबल कोविड समिट को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भारत कोरोना की दूसरी लहर में मुसीबत का सामना कर रहा था, उस समय दुनिया ने हमारी मदद की। इसके लिए उन सभी देशों को धन्यवाद अदा किया। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में दुनिया में कोरोना सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अचानक सामने आई विपदा है और अब तक खत्म नहीं हुई है।

मोदी ने आगे कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। हाल ही में, हमने एक दिन में लगभग 25 मिलियन (2.5 करोड़) लोगों को टीका लगाया। जमीनी स्तर पर काम कर रहे हमारे मेडिकल वर्कर्स अब तक 800 (80 करोड़) मिलियन से ज्यादा वैक्सीन डोज लोगों को लगा चुके हैं। 200 (20 करोड़) मिलियन से अधिक भारतीय अब पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं।


वैक्सीन के लिए कच्चे माल की जरुरत 

नए भारतीय टीके विकसित होते हैं। हम मौजूदा टीकों की उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रहे हैं। मोदी ने कहा कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों में अभी वैक्सीनेशन पूरा होना बाकी है। जैसे-जैसे हमारा उत्पादन बढ़ेगा, हम दूसरों को भी वैक्सीन की आपूर्ति शुरू करने में सक्षम होंगे। इसके लिए रॉ मटेरियल की आपूर्ति होती रहनी चाहिए।

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन प्रक्रिया हो आसान

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें महामारी से हुए आर्थिक नुकसान को दूर करने पर ध्यान देने की जरूरत है। वैक्सीन सर्टिफिकेट को पारस्परिक मान्यता देकर अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाया जाना चाहिए।

मदद के लिए कहा शुक्रिया

साल की शुरुआत में, हमने अपने वैक्सीन उत्पादन को 95 देशों और संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों के साथ साझा किया। जब हम दूसरी लहर से गुजर रहे थे, तब दुनिया एक परिवार की तरह भारत के साथ खड़ी थी। भारत को दी गई एकजुटता और समर्थन के लिए, मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।



Suggested News