बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के इस मंदिर में संधि पूजा को माँ दुर्गा के हाथों से गिरता है कमल का फूल, हर साल भक्त करते हैं इन्तजार

पटना के इस मंदिर में संधि पूजा को माँ दुर्गा के हाथों से गिरता है कमल का फूल, हर साल भक्त करते हैं इन्तजार

PATNA : आज नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन है। इसके मद्देनजर माँ के दरबार मे सभी लोग हाजिरी लगा रहे है और मन की मुरादे पूरी करने की कामना कर रहे है। बात करते हैं पटना के बड़ी देवी जी अर्थात पटनासिटी के मारूफगंज की बड़ी देवी जी की,जहाँ पूरे बिहार के लोग माता के दर्शन के लिए पहुँचते है। 

आज माता का संधि पूजा है। इस संधि पूजा का बहुत ही बड़ा महत्व है। इस संधि पूजा के दौरान बड़ी देवी जी के हाथों में कमल का फूल होता है वह इस संधि पूजा के दौरान भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप अपने हाथों से गिराती है। 

इस अद्भुत और अलौकिक क्षण को देखने के लिए माता के भक्त आतुर रहते हैं। जब माता के हाथों से कमल का पुष्प नीचे गिरता है तो भक्त माता के जयकारे लगाने से भी नहीं चूकते हैं। चारों तरफ माता के जयकारों से पूरा का पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो जाता है। यह चमत्कार हर बर्ष होता है जिसका भक्त इंतज़ार करते है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News