बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में रास्ते पर भोज के विवाद में बदमाश ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

वैशाली में रास्ते पर भोज के विवाद में बदमाश ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

VAISHALI : जिले सदर थाना अंतर्गत चंद्रालय में रास्ते पर भोज खाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जख्मी युवक चंद्रालय निवासी सुबोध पांडे के पुत्र निवेश कुमार उर्फ शिशु कुमार बताया गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी घायल से ली। बताया जाता है कि चंद्रालय में रंजीत पांडे के दरवाजे पर भोज हो रहा था। इसी दौरान स्थानीय मनोज तिवारी का पुत्र विशाल कुमार मोटरसाइकिल से इसी रास्ते से गुजर रहा था। जिसे घायल ने रोका और बोला कि भोज का रहे लोग उठ जाएंगे तो रास्ते से जाना। 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी एवं झगड़ा हुआ। बाइक सवार युवक अपने घर गया और पिस्तौल लेकर वापस लौटते ही करीब तीन गोली चलाई। जिसमें एक गोली निवेश कुमार को पर में लगी है। 

घटना के संबंध में घायल के परिजन ने बताया कि सड़क पर भोज हो रहा था। इसी दौरान स्थानीय विशाल कुमार बाइक से जा रहा था। जिसे रोका गया तो वह झगड़ा करने लगा और घर से जाकर पिस्तौल लेकर आया और करीब तीन गोली फायर किया। जिसमें एक गोली निवेश कुमार के पैर में लगी है। परिजनों ने बताया कि विशाल कुमार काफी नशे में था।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News