बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में स्थानीय लोगों ने पशु तस्कर को पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

वैशाली में स्थानीय लोगों ने पशु तस्कर को पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

VAISHALI: बिहार में इन दिनों पशु तस्करी का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। आए दिन पुलिस कार्रवाई कर पशु तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ताजा मामला वैशाली का है। जहां एक बार फिर स्थानीय लोगों ने पशु तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है। राज्य में पशु तस्करी मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। बावजूद इसके राज्य में यह मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

मिली जानकारी अनुसार वैशाली के महुआ जंदाहा पथ के गुरु चौक के पास स्थानीय लोगों ने एक पशु तस्कर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की है। पशु तस्कर की पिटाई करने और शोरगुल होने पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी जंदाहा थाना के पुलिस अधिकारी को दे दी गई। हालांकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ऑटो से पशु तस्कर दो पशु को ले जा रहा था। तभी कुछ लोग की नजर पड़ी और इसका विरोध किया गया तभी पशु तस्कर स्थानीय लोग से भिड़ गए। जब शोरगुल होने पर धीरे धीरे लोगों को आते देख दो पशु तस्कर ऑटो लेकर मौके से भाग निकले। हालांकि की एक पशु तस्कर को लोगों ने पकड़ लिया और घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारी को सौंप दिया है। पकड़े गए पशु तस्कर से पुलिस पुछताछ कर रही है। 

इस संबंध में स्थानीय लालबाबू राम ने बताया कि कुछ लोग गौ हत्या करने के लिए पशु तस्करी कर ले जा रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया था। स्थानीय लोग और पशु तस्कर में मारपीट हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं।

Suggested News