बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में एक साथ पांच नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

वैशाली में एक साथ पांच नरमुंड मिलने से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

VAISHALI : जिले में एक साथ पांच नरमुंड के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। नरमुंड के पास लाल कपड़ा और अन्य सामान मिलने से लोगों को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया के लिए इन नर मुंडा का इस्तेमाल किया गया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोग सशंकित है। खेत में मजदूरी करने वाले किसी व्यक्ति ने इन नर मुंडो को देखा था। जिसके बाद बात जंगल के आग की तरह फैल गई और देखते देखते आसपास के गांव से भी आए लोगों की मौके पर भीड़ जमा होने लगीं। इसके बाद नरमुंड मिलने की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 


मामला वैशाली थाना क्षेत्र के अब्बुल हसनपुर गांव की है। बताया गया कि बकरी को चारा खिलाने के लिए इस इलाके में आए चरवाहों ने नरमुंड को देखा था। एक साथ 5 नरमुंड देख कर चरवाहे भयभीत होकर उल्टे पांव गांव वापस लौट गए। इसके बाद उन लोगों ने ग्रामीणों को नरमुंड होने की बात बताई। देखते ही देखते बात जंगल के आग की तरफ फैल गई और स्थानीय लोग कौतूहल बस नरमुंड देखने मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

आशंका जताई जा रही है कि इन नरमुंडों को किसी लाल कपड़े में लपेट कर खेत के बगल में उपजे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। इसके पहले इनके साथ तांत्रिक क्रियाओं का प्रयोग किया गया होगा। जहां यह नरमुंड मिले हैं वहां बगल में स्थानीय सोनी बाला देवी की जमीन है जिस पर खेती किया जाता है। उन्होंने इस विषय में बताया कि कुछ दिनों पहले बकरी चराने वाले लोगों ने इन नर मुंडो को देखा था। उनलोगों के बताने पर हमको भी डर लगा था। लेकिन अब डर नहीं लगता है। आस पास आते हैं और साग सब्जी की खेती करते हैं। लगभग 15 दिनों पहले से इसकी जानकारी मिली थी।

वहीं स्थानीय राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें आज ही इस बात की जानकारी मिली थी और वह देखने आए हैं यहां 5 नरमुंड रखे गए हैं।  बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया की गई है। वहीँ वैशाली थाना प्रभारी चंद्रगुप्त कुमार ने फोन पर बताया की बरामद किया गया नरमुंड कद्दू का बना हुआ है। इसलिए जांच की भी कोई आवश्यकता नहीं है। यह असामाजिक तत्वों की हरकत हो सकती है। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News