बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैलेंटाइन वीक में युवती ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा अफेयर के उमर में करंट अफेयर पढ़ रहे हैं

वैलेंटाइन वीक में युवती ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लिखा पत्र, कहा अफेयर के उमर में करंट अफेयर पढ़ रहे हैं

PATNA : कल से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गयी है। इसके मद्देनजर युवा अलग अलग तरीके से वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं। इसी कड़ी में एक युवती ने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिख कर वैलेंटाइन वीक में अपना दर्द बयाँ किया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डिप्टी सीएम को लिखे पत्र में पिंकी नाम की युवती ने कहा है की वह बेहद टेंशन में है। 

पिंकी लिखती है कि तेजस्वी जी आप तो लव मैरिज कर लिए पर मेरी शादी के बीच बेरोजगारी एक अड़चन है। पत्र में लिखा है कि चार साल से वो प्रभात नाम के एक लड़के से एकतरफा प्यार में है। लेकिन अफेयर के उमर में अभी करेंट अफेयर पढ़ रहे है। सोचे थे की नौकरी लगेगा तो प्रोपोज करेंगे। लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। 


एक तो वैकैंसी आती नहीं हैं। आती भी है तो पेपर लीक हो जाता है। इ सब देखते देखते लगता है की इहो वैलेंटाइन अइसही पार हो जाएगा। और हम प्रपोज भी नहीं कर पाएंगे। उसने लिखा है की हम कम्पटीशन की तैयारी में हैं उधर बाबूजी मने मन बियाह के तैयारी में हैं। 

मन बड़ी मायूस हो रहा है इ सब सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं। नौकरी लगवाईए। नहीं तो लेखक साहब किसी जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।  

Suggested News