बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडिगो के साथ हादसा, दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान से उठने लगी चिंगारी, आनन-फानन में रोकी गई उड़ान

इंडिगो के साथ हादसा, दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान से उठने लगी चिंगारी, आनन-फानन में रोकी गई उड़ान

DELHI : दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात 9:45 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। खतरे को भांपते ही पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसमें 184 पैसेंजर थे। सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं।

पैसेंजर ने बनाया वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती हैं। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया, "दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। इसके तुरंत बाद पायलट ने टेक ऑफ को रोक दिया। विमान अपने बे में लौट आया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"

विमानों में लगातार हो रहे हादसे

हाल के महीनों में स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी एयरलाइंस के विमानों घटनाओं में वृद्धि हुई है। भारत के विमानन नियामक द्वारा कई विमानों की जांच भी की जा रही है। इसी साल जुलाई में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट से उसके विमानों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था और एयरलाइन के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए थे। 

एक दिन पहले अकासा की फ्लाइट से टकराया था पक्षी

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था। घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था। पक्षी के टकराने से विमान के अगले हिस्से दब गया था।

दो दिन पहले जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह घटना 26 अक्टूबर की है। विमान में 70 यात्री थे। उड़ान भरने के बाद विमान में एसी का टेंपरेचर मेंटेन नहीं हुआ। इसी वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आनन-फानन में विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।



Suggested News