बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद में 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडी गठबंधन का प्रदर्शन,बांका में सरकार के खिलाफ निकला विरोध मार्च

संसद में 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडी गठबंधन का प्रदर्शन,बांका में  सरकार के खिलाफ निकला विरोध मार्च

बांका मुख्यालय में भाजपा सरकार के द्वारा इंडिया गठबंधन के 146 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकालते हुए संविधान बचाने की लोगों से की अपील। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंबेडकर चौक से निकालते हुए गांधी चौक होते हुए विरोध मार्च समाहरणालय पहुंचे जहां केन्द्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संसद की कार्रवाई के दौरान विभिन्न दलों के 146 सांसदों को संसद से निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार कोा इंडी गठबंधन ने संयुक्त रूप से अशोक लाट पर प्रदर्शन किया और सत्ता पक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने निलंबित किए गए सांसदों को बहाल करने की मांग की।

 इस मौके पर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह राजद के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर  जदयू के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह युवा राजद के जिला अध्यक्ष विशाल यादव, युवा अध्यक्ष राजीव रंजन, पुर्व युवा अध्यक्ष राहुल देवा, यूवा महासचिव गुंजन यादव, वरिष्ठ नेता, संजय झा, माहेश्वरी यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, जागेश्वर पासवान,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा सांसद प्रवक्ता सुमित कुमार साह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जफर आलम इराजत के पूर्व प्रत्याशी जफरुल होदा युवा राजद के नेता शेख जमीरउद्दीन उर्फ जुम्मन,हीरा बाबू,नौशाद आलम, मनीष घोष, जदयू नेता विनोद चंद्रवंशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे


Suggested News