बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लायर्स ने 'महान सम्राट अशोक की प्रासंगिकता' विषय पर परिचर्चा का किया आयोजन, वक्ताओं ने की कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा

पटना में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लायर्स ने 'महान सम्राट अशोक की प्रासंगिकता' विषय पर परिचर्चा का किया आयोजन, वक्ताओं ने की कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा

PATNA : पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन अवस्थित डॉ राजेंद्र सभागार में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लायर्स की ओर से वर्तमान में महान सम्राट अशोक की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कहा कि ये बिहार का सम्मान है कि सम्राट अशोक इस धरती के सपूत थे। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सम्राट अशोक ने 23 विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। कलिंगा युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाकर उसके प्रचार प्रसार में लग गये। यही नहीं उन्होंने अपने पुत्र महेन्द्र व पुत्री संघमित्रा को भी धर्म प्रचार के लिए श्रीलंका भेज दिये। करीब 107 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

उन्होंने राज्य सरकार से राज्य में विशाल मूर्ति  लगाने और किसी महत्वपूर्ण सड़क का नाम इनके नाम पर रखने की मांग की। वही अधिवक्ता राम जीवन प्रसाद सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक ने सभी धर्मों का सम्मान करने,सच बोलने, अहिंसा और सभी को अवसर देने पर जोर दिया था। इस परिचर्चा में कई अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सभी ने सम्राट अशोक के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

Suggested News