बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिया संन्यास, इनसे ज्यादा गोल सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने मारे, बोले कोहली - तुम पर गर्व है

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लिया संन्यास, इनसे ज्यादा गोल सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ने मारे, बोले कोहली - तुम पर गर्व है

DESK : भारतीय फुटबॉल के सबसे कामयाब खिलाड़ी व कप्तान सुनील छेत्री ने अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपना आखिरी मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अपने माता-पिता और पत्नी को सबसे पहले इस फैसले के बारे में बताया। मेरे पिता खुश थे, लेकिन मेरी मां और पत्नी रोने लगी।"

सिर्फ मेसी और रोनाल्डो से पीछे

भारतीय टीम के लिए छेत्री के नाम 94 गोल हैं। वर्तमान में एक्टिव खिलाड़ियों में उनसे ज्यादा क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 128 और लियोनेल मेसी ने 108 अन्तरराष्ट्रीय गोल किए हैं। 

फुटबॉल में बनाई अपनी पहचान

भारत में जहां क्रिकेट ने हर गांव शहर में अपनी पहचान बनाई है, इन सबके बीच सुनील छेत्री ने फुटबॉल की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। यही कारण है कि आज जब सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा की तो विराट कोहली ने उस पर कमेंट किया। भारत के स्टार बैटर ने लिखा - ‘मेरे भाई, हमें तुम पर गर्व है।’

वहीं बीसीसीआई ने लिखा - सुनील छेत्री के संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, आपका करियर असाधारण रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।

सुनील छेत्री का जीवन परिचय

सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त, 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके पिता केबी छेत्री आर्मी मैन थे, जबकि मां सुशीला नेपाल की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेल चुकी हैं।

छेत्री को साल 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। इसके अलावा छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।

सुनील छेत्री ने भारत के लिए साल 2005 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था। बाईचुंग भूटिया के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली। 

Suggested News