बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पनोरमा स्टार नाइट्स में इंडियन आयडल सलमान अली ने लोगों को झूमाया, राजपाल यादव ने भी खूब जमाया रंग

पनोरमा स्टार नाइट्स में इंडियन आयडल सलमान अली ने लोगों को झूमाया, राजपाल यादव ने भी खूब जमाया रंग

PURNIA :पूर्णिया के बाय-पास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के e homes में आयोजित पनोरमा स्टार कार्यक्रम के अंतिम दिन चकाचौंध से भरा रहा। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कॉमेडियन राजपाल यादव व इंडियन आइडल विजेता सलमान अली से शामिल हुए। जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति रात को यादगार बना दिया। वहीं बाकी कसर ओम शांति-ओम फेम प्रिया मल्लिक ने अपनी सुर से भरे गीतों से पूरी कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद हजारों दर्शक झूमते नजर आए। आकर्षक लाइट और तेज धुन के बीच कार्यक्रम को देखने के बाद यह कहना मुश्किल था कि ऐसा आयोजन बिहार में हो रहा है। कार्यकम का संचालन रेजा फैजी ने किया। इसके साथ ही तीन दिन तक चले पनाेरम स्टार सीजन का समापन हो गया।

इससे पहले  रविवार को पनोरमा स्टार के चौथे सीजन के सभी विजेताओ को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक  संजीव मिश्रा,कविता मिश्रा व सदर विधायक विजय खेमका एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती व पूर्णिया की पूर्व उप मेयर विभा सिंह ने पनोरमा ग्रुप के ग्राहकों के बीच चाभी वितरण किया वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्य अतिथि बालीवुड हास्य कलाकार व अभिनेता राजपाल यादव,इंडियन आईडियल विजेता सलमान अली,ओम शांति-ओम फेम प्रिया मल्लिक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ आलोक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप पनोरमा ग्रुप के नंदन झा,रितेश झा,जेनेन्द्र झा,आनंद,अनुराग, मनीष, स्नेहा,दीप्ति,पूजा,प्रिति एवं पनोरमा ग्रुप के सभी मेंबर मौजूद थें।



Suggested News