बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोमालिया में हाईजैक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज को भारतीय नेवी ने कराया मुक्त, सभी 21 बंधकों का बताया गया सुरक्षित

सोमालिया में हाईजैक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज को भारतीय नेवी ने कराया मुक्त, सभी 21 बंधकों का बताया गया सुरक्षित

DESK : सोमालिया (Somalia) के पास हाइजैक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज (MV Lila Norfolk) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं। सोमालिया के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज में सवार सभी 15 भारतीयों को बचा लिया गया है। इसके अलावा, भारतीय नौसेना ने 6 क्रू मेंबर का भी रेस्क्यू किया है।

इस जहाज को सोमालिया तट के पास अगवा किया गया था। जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। भारतीय नौसेना Indian Navy) के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए थी। क्रू मेंबर के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा था।

 शिप पर हाईजैक सभी लोग सुरक्षित
उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफ़ॉक के अपहरण के प्रयास पर भारतीय नौसेना की त्वरित गति से कार्रवाई की. इस दौरान पूरे शिप पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उन्होंने वहां हाइजैकर्स के न होने की पुष्टि भी की. समुद्री लुटेरों ने शिप के अपहरण का प्रयास किया था, लेकिन संभव है कि जब नौसेना ने युद्धपोत से शिप छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी तो वे उसे छोड़ गए थे. आईएनएस चेन्नई एमवी के आसपास है और बिजली उत्पादन और इंजन स्टार्ट करने और नजदीकी बंदरगाह तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा

 लुटेरों को जहाज खाली करने की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे. सैन्य अधिकारियों ने इंडिया टुडे से कहा था कि, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है. भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिया है और समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी कर दी है. जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.

सोमालिया के पास हाईजैक किया गया था जहाज
बता दें कि, सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है. हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई थी. नौसेना ने अपना एक युद्धपोत INS चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है. नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं

 

Suggested News