बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गलवान घाटी में क्रिकेट खेल रहे हैं भारतीय जवान, इसी जगह चीनों सैनिकों के उड़ाए थे छक्के

गलवान घाटी में क्रिकेट खेल रहे हैं भारतीय जवान, इसी जगह चीनों सैनिकों के उड़ाए थे छक्के

DESK : लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीन सेना के बीच हुई मुठभेड़ को ढाई साल से ज्यादा का समय गुजर चुका है। इन ढाई सालों में जब उस मुठभेड़ को याद किया जाता है तो शहीद हुए 40 से ज्यादा भारतीय जवानों और सौ के करीब चीनी सैनिको मार गिराने के लिए भारतीय सैनिकों की बहादुरी के लिए। बीते ढाई सालों में भारतीय सेना ने गलवान घाटी की स्थिति को भी बदलने की कोशिश की है। जिस घाटी में लड़ाई हुई थी, वहां न्यूनतम तापमान में पूरे जोश के साथ क्रिकेट खेला जा रहा है। 

 बता दें कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, वहां आज भारतीय सुरक्षा बल पूरे जोश और जुनून के साथ सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

 त्रिशूल डिवीजन की पटियाला ब्रिगेड ने गलवान घाटी के पास अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में माइनस तापमान में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे जोश और उमंग के साथ सैनिकों ने क्रिकेट को एंजॉय किया।

Suggested News