बेगलुरू से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बची, कराई गई इरमजेंसी लैंडिंग

बेगलुरू से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बची, कराई गई इरमजेंसी लैंडिंग

DESK : देश के विमान सेवाओं में लगातार तकनीकी खामियां सामने आ रही है। जिसके कारण यात्रियों की जान सांसत में पड़ जाती है। ताजा मामला बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या (6E897) से जुड़ा है। जिसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने का मामला सामने आया है। जिस समय यह लैंडिंग कराई गई, उस समय विमान में 137 यात्री सवार थे। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे बेंगलुरु से रवाना हुई कुछ देर बाद पायलट को उसमें तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली (6E897) फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण आज सुबह 6.15 बजे तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई।

बेंगलुरू की फ्लाइट में आई थी खराबी

बता दें कि बीते दिन बेंगलुरु से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY237 में भी तकनीकी खराबी आई थी, जिसके तुरंत बाद उसकी वापिस बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।दरअसल, जैसे ही फ्लाइट ने टेक-ऑफ किया तो पायलट को अहसास हुआ कि प्लाइट में कुछ दिक्कत है। कैप्टन ने पाया कि विमान के कैबिन प्रेशर में कमी है, जिसके बाद उसने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। 

Find Us on Facebook

Trending News