बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्रिवेणी में इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की हुई बैठक, दोनों देशों की सीमावर्ती समस्याओं पर हुई चर्चा

त्रिवेणी में इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की हुई बैठक, दोनों देशों की सीमावर्ती समस्याओं पर हुई चर्चा

BAGAHA : पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र त्रिवेणी स्थित गजेंद्र मोक्ष धाम परिसर में इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ व गंडक पार पत्रकार संघ की एक सामूहिक बैठक हुई। दिव्य धाम के संचालक सह मुख्य पुजारी बाबा करपात्री जी मुख्य अतिथि के रूप में अपने आशीर्वचनों से सभी को असिंचित करते हुए दोनों देशों की सीमावर्ती समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा किए। दो दिवसीय कार्यक्रम में करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे दोनो संघ के सदस्य और पदाधिकारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। 

गजेंद्र मोक्ष धाम में पहुंचने के साथ ही सबसे पहले मंदिर प्रबंधन की तरफ से महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। उसके बाद बैठक की शुरुआत हुई। तीन सत्रों में आयोजित इस बैठक के मुख्य अतिथि गजेंद्र मोक्ष धाम के महंत करपात्री जी महाराज थे और संचालन नेपाल के पत्रकार नंदू यादव ने किया। मुख्य अतिथि को नेपाल रेडियो के पत्रकार आरपी उपाध्याय, इंडो नेपाल पत्रकार संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार, गंडक पार पत्रकार संघ के अध्यक्ष रवीश मिश्र और नत्थू शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। करपात्री जी ने पत्रकारिता धर्म के साथ ही साथ भारत से नेपाल आने और नेपाल से भारत जाने में आने वाली परेशानियों को साझा किया।

बैठक में सभी ने अपने अपने विचार रखे। रविवार की रात्री नेपाल के त्रिवेणी में पत्रकारों ने विश्राम किया और सुबह में नेपाल की स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेपाल के वरीय पत्रकार आरपी उपाध्याय, नंदू यादव और उमाकांत गिरी का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर पत्रकार सह संघ के विधि सलाहकार चंद्रभूषण शांडिल्य, सुमंत कुमार, विनय राय, विनय पाठक , जयप्रकाश वर्मा, विकास राय, मनोज यादव, अजीत राव, नूरलैन अंसारी, संजय पांडेय, हरिद्वार काजी, शिवा तिवारी, धिरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।


बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News