बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया की पहल, ठण्ड को लेकर अबतक दो हज़ार लोगों के बीच कम्बल का किया वितरण

बेतिया नगर निगम के महापौर गरिमा देवी सिकारिया की पहल, ठण्ड को लेकर अबतक दो हज़ार लोगों के बीच कम्बल का किया वितरण

BETTIAH : बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर के हरिवाटिका चौक, बस स्टैंड, मुहर्रम चौक, दुर्गा बाग मंदिर परिसर, जोड़ा शिवालय हनुमान मंदिर, राज ड्योढी परिसर, इमली चौक, मीना बाजार रोड, टांगा स्टैंड, आदि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में मिले दो सौ से ज्यादा लाचार, बीमार, जरूरतमंद, गरीबों को कंबल ओढाकर आर्शीवाद प्राप्त किया। 

इस मौके पर नगर निगम महापौर सिकारिया ने कहा कि ठंड बढ़ने से आई शीतलहर असहाय आमजनों विशेष कर वृद्ध, दिव्यांगजन सहित अन्य गरीब व जरूरतमंद लोगों को सहयोग पहुंचाने के लिए वे हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने अपने निजी कोष से करीब दो हजार से अधिक कंबल बांटा है। 

उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मौसम में ऐसा अभियान सरकारी तौर पर भी अलग से चला है। सिकारिया ने कहा कि मैं निजी तौर पर हर साल बुजुर्ग लाचार लोगों का आशीर्वाद और गरीबजन का स्नेह पाने के लिए ऐसी पहल करती रही हूं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News