बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में आने लगे निवेशक...पहला निवेश 500 करोड़ का, पेप्सी-कोको फैक्ट्री का होगा निर्माण, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में आने लगे निवेशक...पहला निवेश 500 करोड़ का, पेप्सी-कोको फैक्ट्री का होगा निर्माण, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

पटनाः बिहार में हाल के दिनों का पहला औद्योगिक निवेश होगा।  बेगूसराय में पांच सौ करोड़ की लागत से फैक्ट्री लगने वाली है। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पेप्सी एंड कोको का पहला निवेश आया है। इसके लिए पचपन एकड़ जमीन दी गई है।

बेगूसराय में पेप्सी-कोको की फैक्ट्री

बिहार के उद्योग मंत्री ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फ्रैक्ट्री लगने से 400 लोगों को कंपनी के अंदर रोजगार मिलेगा और करीब 1.5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार में जो पहला निवेश होगा वो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के क्षेत्र में होगा। हम पहला निवेश अपने क्षेत्र में नहीं बल्कि बेगूसराय में लगवा रहा हूं। हमारी कोशिश है कि एक हजार करोड़ का निवेश बहुत जल्द आये। इस पर काम हो रहा है। विप में माननीयों ने कहा था कि अगर आप एक हजार करोड़ का निवेश लायेंगे तो वे हमें प्रशंसा करेंगे तो इस पर हम प्रयास कर रहे हैं। 

बिहार में इथेनॉल पॉलिसी लाई जा रही

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार पहला राज्य होगा जहां इथेनॉल की पॉलिसी लायेगा। उद्योग विभाग ने कैबिनेट में यह प्रस्ताव भेज दिया है। बहुत जल्द इस प्रस्ताव की मंजूरी मिलेगी। हमारी औद्योगिक नीति 2016 पहले से है। इसके अलावे सरकार नई इथेनॉल पॉलिसी ला रही है।  

Suggested News